लोकल डेस्क, राजीव कु. भारती ।
सीवान/दारौंदा थाना क्षेत्र के मदारीचक गांव में गंडक जल संसाधन विभाग के कार्य में बाधा पहुंचाने एवं पुलिस के खिलाफ अभद्र व्यवहार करने को लेकर दरौंदा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष विकास कुमार सिंह के बयान पर दरौंदा थाना कांड संख्या 169/26 में दर्ज एफआईआर में कहा गया है कि 9 अप्रैल को श्रीराम इंटरप्राइजेज गंडक जल संसाधन विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार के द्वारा ऐसी शिकायत की गई कि मदारीचक निवासी अमित कुमार सिंह कार्य में बाधा पहुंचा रहे हैं एवं मना करने पर गाली गलौज एवं जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस को शिकायत मिलने के बाद 112 की टीम को कार्यस्थल पर भेजा गया। 112 की टीम को पहुंचते ही अमित कुमार सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। एफआईआर में कहा गया है कि इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से लेते हुए अमित कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को जेल भेज दिया गया।







